Energy Corporation Junior Engineer Arrested for Accepting Bribe
देहरादून। Energy Corporation Junior Engineer Arrested for Accepting Bribe विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऊर्जा निगम के एक अवर अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान अतुल कुमार के रूप में हुई है, जो 33/11 केवी बिजली घर पथरी बाग में तैनात था।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग को बताया था कि उसकी पत्नी के नाम से खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन कराने और विद्युत भार बढ़ाने के लिए अवर अभियंता द्वारा 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद सतर्कता टीम ने जाल बिछाया।
मंगलवार को योजना के तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए अतुल कुमार को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
जरा इसे भी पढ़े
विजिलेंस के शिकंजे में भ्रष्ट डॉक्टर, बीस हजार रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार
आईएसबीटी चौकी प्रभारी एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
15 हजार रुपए की रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार











