इंदौर,। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रा दिग्विजय सिंह शनिवार की सुबह इंदौर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने सिंह का स्वागत किया। इसके बाद वे इंदौर प्रेस क्लब द्वारा स्थानीय रेसीडेंसी कोठी पर आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए संतोषजनक रहे हैं।
इन चुनावों में कांग्रेस को तीन राज्यों में जीत मिली है, केवल उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाया है। इसके लिए ईवीएम मशीनों पर सवाल उठ रहे हैं। जो लोग सवाल उठा रहे हैं, हम उनकी बात नहीं करते, हम तो जनादेश को स्वीकार करते हैं। हम तो पहले से ही ईवीएम के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की चर्चा करते हुए कहा कि यूपी में भाजपा का विकास का मुखौटा योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के बाद साफ हो गया है। उनके ऊपर कई मुकदमें हैं।
प्रधनमंत्रा मोदी जी ने कहा था कि जिनके खिलाफ मुकदमें हैं, उन पर कार्रवाई करूंगा, लेकिन वे इस बात को भूल गए। उन्होंने राम मंदिर के मुद्दे पर भी बोला। उन्होंने कहा कि इस मामले में मिल-बैठकर निर्णय होना चाहिए। चोरी छुपे रास्ते नहीं अपनाना चाहिए, ताकि किसी और समाज की भावनाओं का ठेस नहीं पहुंचे।