जिलाधिकारी व एसएसपी ने पुलिस कर्मियों संग जमकर खेली होली

DM Deepak Rawat play holi
पुलिसकर्मियों के साथ होली खेलते जिलाधिकारी।
DM Deepak Rawat play holi

हरिद्वार। DM Deepak Rawat play holi आम लोगों की होली संपन्न कराने के पश्चात शुक्रवार को पुलिसकर्मियों ने जमकर होली का आनन्द लिया। बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मी जहां शहर की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का सुचारू करने तथा फाग को सकुशल संपन्न कराने के लिए दिन भर डयूटी पर तैनात रहे।

होली सकुशल संपन्न होने पर शुक्रवार को शहर के सभी थानों, कार्यालयों में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। रोशनाबाद स्थित पुलिस लाईन में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनमेजय खण्डूरी व जिला अधिकारी ने अधीनस्थों के साथ होली के रंग उड़ाए। जिले के दोनो वरिष्ठ अधिकारी होली के गीतों पर सहकर्मियों के जमकर थिरके।

SSP Haridwar
होली मिलन कार्यक्रम में थिरकते एसएसपी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस जनमेजय खण्डूरी ने जनपद के पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि आमजनमानस के लिए होली पर्व के मद्देनजर पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर होली को सकुशल संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान करते हैं। शुक्रवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने होली की बधाई देते हुए होली खेली।

अधिकारियों ने भी होली पर्व का आनन्द लिया

रोशनाबाद पुलिस लाईन में जमकर अधिकारियों ने भी होली पर्व का आनन्द लिया। जिलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि होली खुशीयों का पर्व है। सादगी व प्रेम सद्भावना से होली पर्व को मनाना चाहिए। पुलिसकर्मी रात दिन आमजनमानस को सुरक्षा प्रदान करते हैं। पर्वो के मद्देनजर पुलिसकर्मी होली महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने में अपनी बेहतर सेवाएं प्रदान कर अगले दिन अपने स्टाफ के साथ होली का आनन्द लेते हैं।

ज्वालापुर कोतवाली, रानीपुर कोतवाली, नगर कोतवाली, थाना कनखल, सीओ सिटी कार्यालय, सीसीआर स्थित नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

जरा इसे भी पढ़ें