Home Uttarakhand Dehradun जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड ने पत्रकारों की समस्याओं पर किया मंथन

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड ने पत्रकारों की समस्याओं पर किया मंथन

Discussion on problems of journalists
जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारी।

देहरादून। Discussion on problems of journalists जर्नलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखंड के प्रदेश पदाधिकारियों की आज एक होटल में यूनियन की हरिद्वार जिला इकाई  के पदाधिकारियो के साथ बैठक हुयी। बैठक में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक मे आगामी दो से चार अप्रैल को पांडिचेरी में आयोजित आईजेयू के राष्ट्रीय अधिवेशन के सम्बन्ध मे भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर आईजेयू के राष्ट्रीय सचिव जय सिंह रावत ने जर्नलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखंड की हरिद्वार जिले की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्हांेने विश्वास जताया कि यूनियन की हरिद्वार जिला इकाई पत्रकारों के हितों के लिए बेहतर कार्य करते हुए संगठन को भी मजबूती प्रदान करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

बैठक में यूनियन के प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत ने कहा कि जर्नलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखंड (रजि.) प्रदेश में श्रम कानूनों के तहत पत्रकारों की सबसे बड़ी यूनियन है। यूनियन (.आईजेयू) इडियन जर्नलिस्ट यूनियन नई दिल्ली से संबद्ध है।  उन्होंने कहा यूनियन का उद्देश्य पत्रकारिता के उच्च आदर्शाे व परंपराओं को बनाए रखना व पत्रकार हितों के लिए कार्य करना है।

उन्होंने कहा यह हमारा सौभाग्य है कि हरिद्वार जिले के अधिकांश पत्रकारों ने जर्नलिस्ट यूनियन मे आस्था जताते हुए पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया है। बैठक में हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार डा. शिव शंकर जायसवाल वरिष्ठ पत्रकार गोपाल रावत, आईजेयू के राष्ट्रीय सचिव जयसिंह रावत,यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीण मेहता,प्रदेश महामन्त्री गिरीश पन्त, प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता बलूनी, देहरादून जिला इकाई के अध्यक्ष मो0 शाहनजर,जिला कोषाध्यक्ष ज्योति भट्ट, हरिद्वार जिला इकाई के अध्यक्ष प्रवीण झा, जिला महामन्त्री मनोज सिंह रावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार मौजूद रहे। हरिद्वार जिला इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का देहरादून पहुंचने पर प्रदेश पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर भव्य  स्वागत किया।

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की अगुवाई मे होगा अधिवेशन
जर्नलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखंड ने मनाया पत्रकारिता बचाओ दिवस