कमरे से मिला महिला और पुरूष का शव, हत्या की आशंका

Dead body
Dead body found in raiwala Dehradun

देहरादून। रायवाला के हरिपुरकलां स्थित राज पैलेस में एक कमरे से महिला और पुरुष के शव पुलिस ने बरामद किए। Dead body करीब पांच दिन पुराने बताए जा रहे हैं। इसे आत्महत्या माना जा रहा है। पुलिस ने हत्या की संभावना से भी इंकार नहीं किया है। फिल्हाल पुलिस आगे की कार्यवाही के लिए दोनों मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात पुलिस को स्थानीय लोगों ने राज पैलेस अपार्टमेंट के एक कमरे से बदबू आने की शिकायत की। इस पर रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और अपार्टमेंट के कमरे का दरवाजा खोला। भीतर महिला और पुरुष के शव मिले। जो करीब पांच दिन पुराने थे और तेज बदबू आ रही थी।

11 जून से किराए पर रह रहे थे

आइडी के आधार पर उनकी शिनाख्त हेमंत मनोट (40) पुत्र कृष्णकांत निवासी भोपारिया पोस्ट गोराया जालंधर पंजाब व सुनीता शर्मा (40) पत्नी हेमंत दास निवासी पटियाला चंडीगढ़ के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार वे इस अपार्टमेंट में 11 जून से किराए पर रह रहे थे। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या लग रहा है। पुलिस ने हत्या की संभावना से भी इन्कार नहीं किया।

पुलिस के मुताबिक मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। शवों को ऋषिकेश मोर्चरी भेजा गया है। बताया जा रहा है कि हेमंत क्षेत्र में रामपाल गुरु जो आजकल जेल में हैं, के आश्रम में पूजा पाठ का काम करते थे। महिला भी उसी आश्रम से जुड़ी बताई जाती है।

जरा इसे भी पढ़ें :