Home national जामिया मस्जिद मार्च के मद्देनजर श्रीनगर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लागू

जामिया मस्जिद मार्च के मद्देनजर श्रीनगर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लागू

जम्मू । अलगाववादियों के जामिया मस्जिद तक मार्च निकालने के आह्वान के मद्देनजर प्रशासन ने शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले श्रीनगर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू  लागू कर दिया। पुराने शहर के नौहट्टðा, खानयार, सपफाकदल, रैनावाड़ी और महाराज गंज में और शहर के बाहरी इलाके के बटमालू में कफ्र्यू लागू किया गया है। इन स्थानों के इलावा कश्मीर के किसी और इलाके में लोगों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है, लेकिन घाटी में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत लोगों के एक जगह इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध है।
श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध के कारण लोगों एवं वाहनों की आवाजाही में आज गिरावट देखी गई। सिविल लाइंस और शहर के बाहरी इलाकों में सड़कों पर यातायात आम दिनों के मुकाबले आज कम रहा। इसी बीच अलगाववादियों के आह्वान पर आयोजित हड़ताल के कारण 112वें दिन भी शेष घाटी में जनजीवन प्रभावित रहा। दुकानें, पेट्रोल पंप, व्यावसायिक संस्थान और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कदम उठाते हुए संवेदनशील स्थानों एवं मुख्य सड़कों के पास बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।