Home national नए रोजगार पैदा करेगा मंत्रालय: अजय टम्टा

नए रोजगार पैदा करेगा मंत्रालय: अजय टम्टा

नई दिल्ली । केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टमटा ने गुरुवार को यहां राज्यों के कपड़ा मंत्रियों के वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस क्षेत्र में एक करोड़ नए रोजगार पैदा करने के लक्ष्य को हासिल करने पर मंत्रालय का विशेष जोर है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने कपड़ा मंत्रियों के इस सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन में अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम, नगालैंड, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, झारखंड,उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और आंध प्रदेश के कपड़ा मंत्रियों व मंत्रालय से जुडे अधिकारियों ने हिस्सा लिया। श्री टमटा ने कहा कि केंद्र की योजनाओं पर राज्यों को अमल करना होता है।

इसमें उन्हें क्या कठिनाइयां आ रही हैं या इस संबंध में उनका फीडबैक लेने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों से आए अच्छे सुझाव केंद्र सरकार के लिए खास महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, कपड़ा उद्योग में अधिक से अधिक रोजगार की संभावना और मोदी सरकार के विजन को देखते हुए मंत्रालय इस पर अधिक जोर दे रहा है।