बर्मिंघम। आजकल नजला, जुकाम व बाकी की तरह बीमारी आम हो रही है और इन बीमारियों के कारण लोगों की बड़ी संख्या बलगम की समस्या से परेशान दिखाई देती है। विशेष रूप से सीने में जमा हो जाने वाली बलगम काफी परेशानी का सबब बनती है क्योंकि उसकी वजह से सांस लेने में मुश्किल पेश आती है, शरीर में कमजोरी पैदा होने लगती है और अन्य बीमारियों के पैदा होने का खतरा भी बना रहता है। सौभाग्य से, इस समस्या का एक आसान समाधान नींबू और शहद की सूरत में उपलब्ध है।
जरा इसे भी पढ़ें : क्या सही में मछली खाने के बाद दूध पीना बहुत हानिकारक होता है खुद पढ़ लीजिए सच्चाई
वेबसाइट ‘हेल्थी फूड स्टार’ के अनुसार, नींबू में पाया जाने वाला विटामीन ‘सी’ प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी करता है जबकि शहद में एंटी-जीवाणु और एंटी बैक्टेरियल गुण पाये जाते हैं। उन दोनो गुणो की सुविधाएं मिलकर बलगम के खातमे के लिए कारगर नुस्खा बन जाता है। यह नुस्खा तैयार करने के लिए दो चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद ले लें।
जरा इसे भी पढ़ें : दांतों की यह खतरनाक बीमारी आप को भी हो सकती है, तुरंत जाये डाॅक्टर के पास
इन दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, बस नुस्ख तैयार है। इसे दिन में तीन बार इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा बलगम के मरीजों के लिए सेब का सिरका और अदरक भी फायदेमंद है। इनके उपयोग के साथ यह भी कोशिश करें कि ठंडे पेय से परहेज किया जाये, सिगरेट पीने से दूर रहा जाये, गले में खरास पैदा करने वाली चीजों जैसे कि प्रदूषण और रासायन से बचे व लहसुन का उपयोग जरूर करें।
जरा इसे भी पढ़ें : बढ़ती ठंड से बीमारियों का खतरा बड़ा