प्रदेश में आठ जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

Corona curfew extended till 8 June

Corona curfew extended till 8 June

देहरादून। Corona curfew extended till 8 June उत्तराखंड में आठ जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। अब सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। वहीं, अब एक और पांच जून को परचून की दुकानें सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी।

वहीं, सिर्फ एक जून को स्टेशनरी की दुकानें भी खुलेंगी। यह जानकारी शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को चैथे चरण में आठ जून तक बढ़ा दिया गया है।

इस बार इसमें आंशिक संशोधन किए गए हैं। प्रदेश में फल-सब्जी, मांस-मछली, दूध की दुकानें, बेकरी उत्पाद यूनिट अब सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। अब तक यह समय सीमा सुबह आठ से 11 बजे तक थी। परचून की दुकानें एक और पांच जून को खुलेंगी। इस दौरान जरूरी वस्तुओं की खरीद को आवाजाही की छूट रहेगी।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने 10 मई को दोपहर एक बजे से 18 मई तक प्रथम चरण का कोविड कर्फ्यू लगाया था। द्वितीय चरण में इसकी अवधि 25 मई सुबह छह बजे तक बढ़ाई गई। तीसरे चरण में इस अवधि को एक जून सुबह छह बजे तक बढ़ाया गया।

जरा इसे भी पढ़े

मनरेगा कर्मचारियों को सवेतन बहाल करने किया जाये : यूकेडी
कुछ लोग कर रहे पुलिसकर्मियों को भ्रमित : पुलिस महानिदेशक
पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार