पाक और चीन का क्या हैं गधों का फैज वाला राज!

पाकिस्तान जब कभी कोई टीम में अच्छा परफॉर्म नहीं करता है तो अक्सर अपने बोलचाल में कहते हैं। क्या गदहों की फौज बना रखे हो? आपको जानकर हैरान होगा कि पड़ोसी देश चीन के लिए गधों की फौज तैयार कर रहा है। यह बात सुनने में अजीब है। लेकिन यह सच्चाई है। इतना ही नहीं, गदहों की फौज तैयार करने के लिए चीन ने पाक को 50 बिलियन डॉलर भी देगा। चीन को भारी मात्रा में गधे चाहिए, इसलिए चीन ने पाक को इसका पालन शुरू करने को कहा है। निजी खबर के अनुसार पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य की सरकार जल्द ही गधा पालन का काम  शुरू करेगी। कहा  जा रहा है कि गधा पालन के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

चीन की अधिकांश दवाओं में गधे की चमड़ी से तैयार जिलेटिन का प्रयोग होता है। चीन पाक आर्थिक गलियारे ‘‘सीपीईसी‘‘ पर बीजिंग करीब 50 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश कर रहा है। इतने बड़े निवेश के लिए पाक हर हाल में कुछ भी करने के लिए तैयार है। इसलिए उसने अपने
यहां गधा प्रजनन की तैयारी शुरू कर दी है।