सदस्यता अभियान को उत्सव के रूप में मना रहे कांग्रेसी : भण्डारी

Congressman celebrating membership drive as a festival

Congressman celebrating membership drive as a festival

पूरे प्रदेश में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

देहरादून। Congressman celebrating membership drive as a festival घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान परवान रहा है। प्रदेश भर में विधानसभा वार कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को काग्रेस सदस्यता अभियान समिति अध्यक्ष राजेंद्र भण्डारी ने बताया कि पिछले माह 16 सितम्बर को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से सदस्यता अभियान की विधिवत शुरूआत की गयी थी।

सदस्यता अभियान को गति देने के लिए पूरे प्रदेश के सभी जिलों-विधानसभा, ब्लॉक-नगर में भ्रमण किया गया। पहले चरण के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सभी जिलों में संगठन के पदाधिकारियों-विधायक, पूर्व विधायक, मंत्री-वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर विधानसभावार सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई।

‘अभी नही तो कभी नही, घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस’ का नारा देते हुए बूथ-ग्राम, मौहल्ला-वार्ड तक सदस्यता का विस्तार किया गया। कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए जगह-जगह कांग्रेस के पदाधिकारी इस सदस्यता अभियान को उत्सव के रूप में मना रहे हैं।

राजेन्द्र भण्डारी ने बताया कि पुरे प्रदेश में चुनाव प्रबन्धन के क्रम में प्रत्येक विधानसभा में संगठन को मजबूत करते हुए बूथ कमेटियों व बीएलए की समीक्षा भी की गयी। 70 विधानसभाओं में लगभग 80 प्रतिशत बूथ कमेटियां तैयार हो चुकी है। साथ ही 80 प्रतिशत बीएलए की सूची भी तैयार हो चुकी है।

प्रदेश में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसको पूरा करने के लिए सदस्यता अभियान समिति प्रयासरत है। मैदानी क्षेत्र की विधानसभाओं में 20 हजार व पहाड की विधानसभा में 10 हजार सदस्य बनाने जाने का लक्ष्य रखा गया है।

जरा इसे भी पढ़े

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की भेंट
बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को होंगे शीतकाल के लिए बंद
आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद