कांग्रेसियों ने किया पुलिस मुख्यालय कूच

Congress workers marched to police headquarters

देहरादून। Congress workers marched to police headquarters राज्य की ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजते हुए जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन कर मार्च निकालते हुए पुलिस मुख्यालय कूच किया तो पुलिस ने सुभाष रोड के पास बैरिकैडिंग लगाकर रोक लिया। इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक व धक्का मुक्की हो गई और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित वरिष्ठ नेता बैरिकैडिंग पर चढ़ गए और वहां पर नारेबाजी करते रहे। कई कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए।

वहीं कांग्रेसियों ने प्रत्येक गंभीर आपराधिक घटना की समयबद्ध एवं उच्च स्तरीय जांच सुनिश्चित करने की मांग की। यहां आज प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में इकटठा हुए और वहां से नारेबाजी के बीच पुलिस मुख्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकैडिंग लगाकर रोक लिया। इस दौरान गोदियाल ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि राज्य की कानून व्यवस्था पटरी पर नहीं आई तथा लगातार हो रही हत्याओं पर लगाम नहीं लगा तो कांग्रेस पार्टी उग्र आन्दोलन को मजबूर होगी।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है और सरकार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर लगाम लगाने में पूरी तरह से अक्षम दिखाई दे रही है। इस दौरान पुलिस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ.हरक सिंह रावत सहित अनेक कांग्रेसियों ने ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते राज्यभर में लगातार हो रही निर्मम हत्याओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकालते हुए पुलिस मुख्यालय का घेराव करते हुए पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपते हुए उत्तराखंड में दिन-दहाड़े हो रहे हत्याकांडों एवं बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

पुलिस मुख्यालय घेराव के उपरान्त पुलिस महानिदेशक को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस पार्टी ने कहा कि विगत कुछ समय से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित विभिन्न जनपदों में दिन-दहाड़े घटित हो रही हत्या एवं गंभीर आपराधिक घटनाओं से आमजन में भय, असुरक्षा एवं चिंता का वातावरण व्याप्त है। इस अवसर पर उत्तराखंड जैसे शांतिप्रिय एवं देवभूमि कहे जाने वाले राज्य की राजधानी एवं अन्य महानगरों में हाल के दिनों में दिन-दहाड़े घटित हुई हत्याकांड की घटनाओं ने समूचे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।

इन घटनाओं से आम नागरिकों में भय, असुरक्षा एवं आक्रोश का वातावरण व्याप्त है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं तथा कानून का भय नगण्य होता प्रतीत हो रहा है। इस प्रकार की घटनाएँ न केवल राज्य की कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं, अपितु राज्य की सामाजिक शांति एवं नागरिकों के विश्वास को भी प्रभावित कर रही हैं।

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में राज्य की कानून-व्यवस्था की यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक एवं अस्वीकार्य है। राज्य की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा चुकी है तथा अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो चुका है। इसका ताजा उदाहरण विगत 15 दिन के अन्दर राजधानी देहरादून सहित विभिन्न जिलों में दिन दहाड़े पांच जघन्य हत्याकांड की घटनायें हैं।

कांग्रेस ने कहा कि पुलिस की नाक के नीचे हुई इन हत्याकांड की घटनाओं में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जो कि गम्भीर चिन्ता का विषय है। ज्ञापन में कहा गया कि यदि राज्य की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए समय रहते कठोर एवं ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इससे सामाजिक अस्थिरता एवं जनविश्वास में गंभीर गिरावट की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पुलिस प्रशासन से राज्यभर में घटित हत्याकांड की घटनाओं पर ठोस परिणामों की अपेक्षा करते हुए मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी संवेदनशील एवं अपराध-प्रवण क्षेत्रों में विशेष पुलिस अभियान चलाया जाए। ज्ञापन में संगठित अपराध एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम दमनात्मक कार्यवाही की जाए। प्रत्येक गंभीर आपराधिक घटना की समयबद्ध एवं उच्च स्तरीय जांच सुनिश्चित की जाए।

पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय कर लापरवाही पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। आमजन में सुरक्षा की भावना स्थापित करने के लिए दृश्यमान एवं प्रभावी कदम तत्काल उठाए जाएँ। प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दिया गया ज्ञापन पठित रूप में प्रेषित किया।

पुलिस मुख्यालय कूच करने व घेराव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह, विधायक लखपत सिंह बुंटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष सुखसविन्दर कौर, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक मनोज रावत, राजकुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, राजेन्द्र शाह, राजीव महर्षि, गोदावरी थापली, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, जयेन्द्र रमोला, पूरन सिंह रावत, मुरली मनोहर, नवीन जोशी, सुरेन्द्र रांगड, अभिनव थापर, गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, सुजाता पॉल, महानगर अध्यक्ष डॉ० जसविन्दर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, महानगर अध्यक्ष हरिद्वार अमन गर्ग, राकेश सिंह मिया, लालचन्द शर्मा, नीनू सहगल सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।

अपराधों से दहला उत्तराखंड, सरकार बेबस : कांग्रेस
सरकार की आंखें व कान बंद और मुंह खुला हुआ हैः गोदियाल
भाजपा देश को जाति मजहब के नाम पर बांटकर सेक रही राजनितिक रोटियां : गणेश गोदियाल