कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

Congress burnt effigy of Modi government
रसोई गैस की कीमतों में की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में सिलेंडर के साथ प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

Congress burnt effigy of Modi government

देहरादून। Congress burnt effigy of Modi government रसोई गैस की कीमतों में 150 रूपये की भारी वृद्धि के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्रवान पर राजधानी देहरादून सहित सभी जिला एवं शहर मुख्यालयों में कांग्रेसजनों द्वारा केन्द्र की भाजपा नीत मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया।

इसी कार्यक्रम के तहत देहरादून महानगर में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने ऐस्लेहाॅल चैक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से कांग्रेसजन मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऐस्लेहाॅल चौक की ओर गये जहां पर उन्होंने विरोध प्रदर्शन के उपरान्त मोदी सरकार के पुतले को आग के हवाले किया।

कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने वर्ष 2020 में रसोई गैस सिलेण्डर के दाम दो बार बढ़ा दिये तथा इसबार 150 रूपये की भारी वृद्धि की गई है जो गरीब जनता के पेट पर लात मारने जैसा है।

केन्द्र सरकार ने गरीब के घर का चूल्हा बुझाने का काम किया

भाजपा सरकार के सत्तासीन होने के बाद लगातार मंहगाई की मार झेल रही गरीब जनता पर रसोई गैस के दामों में वृद्धि कर केन्द्र सरकार ने गरीब के घर का चूल्हा बुझाने का काम किया है।

कांग्रेसजनों ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने से पूरी तरह नाकाम हो चुकी है तथा मंहगाई के नाम पर जनता का शोषण कर रही जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दास्त नहीं करेगी तथा सड़कों पर उतर कर भाजपा सरकार की दमनकारी नीति का विरोध करेगी।

पुतला दहन करने वालों में पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री राजेन्द शाह, भुवन कापडी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चौधरी, नागेश रतूड़ी, प्रभुलाल बहुगुणा, गोदावरी थापली, डाॅ0 आर0पी0 रतूड़ी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, जयेन्द्र रमोला, अकील अहमद, राजेन्द्र जोशी, सोम बाल्मीकि, निहाल सिंह, आदर्श सूद, महेन्द्र बिष्ट, पुनीत कुमार सिंह आदि कांग्रेसजन शामिल थे। 

जरा इसे भी पढ़ें

युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान
कैबिनेट की बैठक में 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री ने किया आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का निरीक्षण