Home technology सावधान! इस वीडियो लिंक पर न करे क्लिक नहीं कम्प्यूटर हो सकता...

सावधान! इस वीडियो लिंक पर न करे क्लिक नहीं कम्प्यूटर हो सकता है हैक

Hacked

सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक मैसेंजर पर किसी मित्र द्वारा भेजे गए वीडियो को देखते हुए अक्सर लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती हैं, लेकिन कहीं ऐसा न हो कि  अगली बार जब आप इस वीडियो को खोलने का प्रयास करें और आपकी मुस्कुराहट गहरी उदासी में बदल जाये।
जरा इसे भी पढ़ें : फेसबुक पेश करेगी दिलचस्प फीचर्स, जानिए क्या?

जी हां, यह बिल्कुल संभव है क्योंकि सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि फेसबुक मैसेंजर पर वीडियों लिंक के माध्यम से एक खतरनाक वायरस फैल रहा है जो पूरे विश्व में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को निशाना बना रहा है। दी मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैसेज में एक यूजर्स का नाम, शब्द, वीडियो और चैंकाने वाला इमोजी शामिल है, लेकिन असल में इसमें कोई भी वीडियो नहीं है। इस लिंक को क्लिक करते ही वायरस आपके डिवाइस पर डाउनलोड हो जाता है और फिर आपका निजी डेटा उसके रहमों करम पर होता है।
जरा इसे भी पढ़ें : फेसबुक ने चुपचाप शुरू की ये शानदार सुविधा लिजिए इसके मजे

कंप्यूटर सुरक्षा विशेषज्ञ डेविड जेकोबबी ने इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को इस खतरे से चेतावनी देते हुए बताया कि कुछ मिनट के विश्लेषण से ही मुझे अनुमान लग गया था कि यह कितना बड़ा है। यह वायरस फेसबुक मैसेंजर पर प्राप्त होने वाले वीडियो मैसेज की शक्ल में फैल रहा है, जो मल्टीमीडिया प्लेटफॉर्म मालवैयर और यूजर्स के डिवाइसेज उमें स्थानंतरित कर है।
जरा इसे भी पढ़ें : फेसबुक पर यह 8 काम करना छोड़ दें

यूजर्स जब इस पर क्लिक करता है तो यह ऐ ऐसे संदेहजनक वेबसाइट की तरफ लिंक कर देता है।  जहां मौदू मालवैयर यूजर्स के ब्राउजर और आॅपरेटिंग सिस्टम को कंट्रोल में लेकर न सिर्फ वाॅयरस में बदल देता है बल्कि कीमती डाटा भी चूरा लेता है। इस खतरे से बचने के लिए फेसबुक मैसेंजर पर वीडियों लिंक खोलने से बचना चाहिए, जब तक कि इस वायरस का खतरा टल नहीं जाये।