आपदा प्रभावितों को आवंटित किया मुआवजा

time witness

अल्मोड़ा, बीएचबीसी न्यूज। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया आपदा प्रबन्धन अनुभाग उत्तराखण्ड शासन देहरादून के द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 में प्राकृतिक आपदा में प्रभावितों को अहैतुक सहायता गृह अनुदान इत्यादि मदो के अन्तर्गत तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु जनपद अल्मोड़ा के लिए धन आवंटन प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि शासनादेशानुसार आवंटित धनराशि में से 01 करोड़ रू0 विभिन्न तहसीलों हेतु आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तहसील अल्मोड़ा हेतु 20 लाख रू0, रानीखेत हेतु 10 लाख रू0, सल्ट हेतु 10 लाख रू0, भनोली हेतु 10 लाख रू0, जैंती हेतु 10 लाख रू0, सोमेश्वर हेतु 10 लाख रू0, भिकियासैंण हेतु 05 लाख रू0,

द्वाराहाट हेत 05 लाख रू0, चैखुटिया हेतु 05 लाख रू0, स्याल्दे हेतु 05 लाख रू0, लमगड़ा हेतु 05 लाख रू0 एवं उप तहसील मछोड़ हेतु 05 लाख रू0 स्वीकृत किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त तहसीलदारों के निर्वतन में यह धनराशि रखते हुए निर्देश दिये गये है कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग उन्हीं मदो में किया जायेगा जिस प्रयोजन हेतु धनराशि स्वीकृत की गयी है। धनराशि का गलत उपयोग होने पर सम्बन्घित उपजिलाधिकारी व तहसीलदार का पूर्णरूप से उत्तरदायित्व होगा।