CM visited the disaster affected area
पिथौरागढ़/देहरादून। CM visited the disaster affected area मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम रांथी (खोतिला) में आपदा प्रभावितों से भेंट की। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय और हवाई निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम सब आपदा प्रभावितों के साथ हैं और राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा आपदा प्रभावितों के लिए रहने, खाने, और कपड़ों की उचित व्यवस्था की जाए, जिसका भुगतान सरकार के माध्यम से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री द्वारा 6 परिवारों को चेक के माध्यम से राहत राशि मुहैया कराई गई। जिसके अंतर्गत आपदा के दौरान मृत महिला के परिवार को चार लाख रुपए की राहत राशि दी गई।
आज खोतिया (धारचूला) में आपदा से प्रभावित 6 परिवारों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया एवं आपदा के दौरान मृतक महिला के परिजनों को ₹4 लाख की सहायता राशि प्रदान की। अन्य प्रभावित परिवारों को भी अतिशीघ्र राहत राशि मुहैया कराई जाएगी। pic.twitter.com/EM8MsLvHFP
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 11, 2022
इसके अतिरिक्त अन्य आपदा प्रभावितों को शीघ्र ही राहत राशि उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है तथा शेष बचे आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र ही राहत राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने धारचूला में काली नदी के किनारे बने तटबंधों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने का हर संभव कार्य तत्परता से किया जाना चाहिए। आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार हरसंभव कार्य करने के लिए तैयार है।
मुख्यमंत्री के साथ धारचूला विधायक हरीश धामी, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, ब्लॉक प्रमुख सहित जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, उपजिलाधिकारी नंदन कुमार, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य सहित अन्य विभागाधिकारी उपस्थित रहे।
जरा इसे भी पढ़े
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे गोविंद बल्लभ पंत : सीएम
त्रिवेंद्र ने की सीएम धामी व स्पीकर खंडूरी की तारीफ
हिमालय के संरक्षण में हम सभी की भागीदारी जरूरी : सीएम