CM did Jalabhishek on Mahashivratri
देहरादून। CM did Jalabhishek on Mahashivratri मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) तथा राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली हेतु प्रार्थना की।
आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर चकरपुर, खटीमा में स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस शुभ अवसर पर मैंने प्रभु शिव से समस्त देशवासियों हेतु सुख-समृद्धि, मंगल एवं कल्याण की कामना की।#Mahashivratri pic.twitter.com/Oi4TAUkDmJ
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 1, 2022
इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चकरपुर, खटीमा में स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने प्रभु शिव से समस्त देशवासियों हेतु सुख-समृद्धि, मंगल एवं कल्याण की कामना की।
उधर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) तथा राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली हेतु प्रार्थना की।
महाशिवरात्रि के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में भगवान शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर के प्रबंधक विश्वेश्वर पुरी बाबा ने बताया कि आज के दिन भगवान शिव और माता सती का विवाह हुआ था।
जरा इसे भी पढ़े
नवविवाहिता हत्या मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर थाने का घेराव
यूक्रेन से उत्तराखंड के तीन छात्र सकुशल वापस लौटे
अवैध संबंधों के चलते पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट