Home Uttarakhand Dehradun सीएम धामी ने दी राज्य के शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने दी राज्य के शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि

CM Dhami paid tribute to state martyred agitators

देहरादून। CM Dhami paid tribute to state martyred agitators उत्तराखंड में स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में 9 नवंबर 2026 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी है।

उत्तर प्रदेश से अलग एक पर्वतीय राज्य उत्तराखंड बनाने में प्रदेश के आंदोलनकारी की एक बड़ी भूमिका रही है। क्योंकि एक लंबे संघर्ष के बाद और करीब 40 से अधिक आंदोलनकारी के बलिदानों के बाद एक पृथक उत्तराखंड राज्य मिला। यही वजह है कि हर साल स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शहीद स्थल पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। हालांकि, इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों ने तमाम मांग पत्रों को भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा।

खटीमा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : सीएम धामी
सरकारी विभागों पर लंबित विद्युत देनदारियों का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए : सीएम धामी
सीएम धामी ने किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश