Home Uncategorized अनुमति बिना झूला औषधि ले जा रहे ट्रक चालक को पकड़ा

अनुमति बिना झूला औषधि ले जा रहे ट्रक चालक को पकड़ा

अल्मोड़ा । एनटीडी मे पुलिस ने तेजपत्ता के साथ झूला सैवाल नामक वन औषधि बगैर अनुमति एक ट्रक से ले जा रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उक्त मामले को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। बगैर अनुमति के ले जायी जा रही झूला औषधि के दो बोरे जब्त कर लिये गये हैं। औषधि की मात्रा 13 किलो बताई जा रही है। एनटीडी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम पुलिस और वन विभाग की टीम मुखबिर की सूचना पर वाहनों की तलाशी ले रही थी। तभी एनटीडी के पास एक ट्रक को संदेह के आधार पर रोक तलाशी ली गई। जिसमें पाया गया कि इस ट्रक में बगैर रवन्ने के औषधि वनपस्पति ले जायी जा रही थी। एनटीडी के पास पुलिस ने पाया कि ट्रक में लदे तेज पत्ता ले जाने का रवन्ना तो था, लेकिन झूला सैवाल औषधि को बिना रवन्ने के ले जाया जा रहा था। वन विभाग ने झूला सैवाल बगैर खन्ने के ले जाने का प्रयास करने पर डीडीहाट निवासी रवि कन्याल पर पांच हजार रूपये का जुर्माना लगा दिया।