भाजपा विधायक पर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Case filed against Mahesh Negi and his wife Rita
विधायक महेश नेगी।

Case filed against Mahesh Negi and his wife Rita

देहरादून। Case filed against Mahesh Negi and his wife Rita द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी रीता नेगी के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद रविवार सुबह मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मुकदमा नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज किया गया है। नेहरू कॉलोनी थाने के इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि विधायक पर दुष्कर्म करने जबकि उनकी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने और मामले को दबाने का आरोप है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को एसीजेएम पंचम की कोर्ट ने विधायक पर दुष्कर्म और रीता नेगी पर अनैतिक कार्य करते हुए मामले को दबाने के आरोप में अविलंब मुकदमा दर्ज करने को कहा था।

महिला के वकील एसपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की थी। इसके चलते कोर्ट में 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। शनिवार को यह प्रार्थनापत्र एसीजेएम पंचम ने स्वीकार कर लिया।

ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया था

इस मामले में कोर्ट ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को जल्द विवेचना शुरू करने को भी कहा है। पिछले महीने विधायक की पत्नी ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया था।

जिसमें आरोप लगाया गया है कि महिला विधायक से संबंध होने की बात करके उनसे पांच करोड़ रुपये मांग रही है। महिला ने अपनी बच्ची को भी विधायक का ही बताया था।

इधर मुकदमा दर्ज हुआ और उधर शाम तक महिला भी खुले तौर पर विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर आ गई। उसने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए और बच्ची का डीएनए विधायक से मैच कराने की मांग की थी।

मामले की जांच पहले नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस कर रही थी, मगर बाद में इसे सीओ सदर को दे दिया गया था। इस मामले में राज्य महिला आयोग और बाल आयोग ने भी पुलिस को रिपोर्ट देने के लिए कहा था।

जरा इसे भी पढ़े

देहरादून की अस्थाई जेल से फरार हुआ कैदी
दून मेडिकल अस्पताल में पांच मरीजों की मौत
डीएम कार्यालय तीन दिनों के लिए बंद