case filed against Deepak and Vijay
उत्तराखंड इंसानियत मंच के प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी को दिया ज्ञापन
देहरादून। case filed against Deepak and Vijay कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी की मदद के लिए आगे आने वाले दीपक कुमार और विजय रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ उत्तराखंड इंसानियत मंच ने डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेन्द्र गुंज्याल से मुलाकात की और मुकदमा वापस लेने की मांग की।
मंच के डॉ. रवि चोपड़ा ने कहा कि दीपक कुमार के खिलाफ दर्ज मुकदमा पूरी तरह से झूठा है। इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपक ने जो काम किया वह भाईचारे को बढ़ाता है और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करता है। उसके खिलाफ मुकदमा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कमला पंत ने कहा कि जिस तरह से एक के बाद एक सांप्रदायिक घटनाएं हो रही हैं, वह चिंताजनक है। स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में ढील बरत रही है।

त्रिलोचन भट्ट ने कहा कि वे कल कोटद्वार में दीपक के साथ थे। दीपक के साथ पुलिस का बर्ताव ठीक नहीं है। उनसे मिलने गए तीन युवकों को कई घंटे तक पुलिस ने थाने में बिठाया रखा। दीपक पूरी तरह से पुलिस का सहयोग कर रहा है। पुलिस के कहने पर उसने एक अपील भी जारी की। इसके बावजूद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में परमजीत सिंह कक्कड़, निर्मला बिष्ट, विमला कोली, मंजू बलौदी, डॉ. एसएन सचान, हरवीर सिंह कुशवाहा, विजय भट्ट और हरि ओम पाली भी शामिल थे। डीआईजी ने आश्वासन दिया कि इस मांग को वे अपने उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
जरा इसे भी पढ़े
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राजधानी में मिलाजुला रहा बंद
विपक्षी दलों-जन संगठनों ने हिंसक घटनाओं के खिलाफ किया प्रदर्शन
साम्प्रदायिक तनाव की घटनाओं के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत











