पत्ता गोभी के फायदे जानते हैं आप, नहीं तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़े

Cabbage benefits
Cabbage benefits

पत्तागोभी आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद ( Cabbage benefits ) होता है। इसमें बिटा केरोटिन, विटामिंस A1, B6, K, E, C के अलावा एंव भी कई विटामिंस पाये जाते हैं। इसमें आयरन एंव सल्फर भी ज्यादा मात्रा में पाया जाता हैं।

Cabbage benefits से होने वाले लाभ :

1 चाइनीज पत्ता गोभी खाने से दांत एंव हड्डियां मजबूत होते हैं, इसमें विटामिन एंव कैल्शियम पाये जाते है।

2 पत्ता गोभी खाने से आपकी त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी और ए आपकी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। सूर्य की पराबैगनी किरणों से भी यह त्वचा को बचाता है।

3 अगर आपको पेट का अल्सर है तो पत्तागोभी खाना लाभदायक होता है। इसके जूस में ग्लूटामाइन पाया जाता है।

पत्ता गोभी में विटामिन ए पाये जाते है, जो बालों की ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण होता है। पत्तागोभी को उबालकर और उसमें नींबू निचोड़कर सिर में लगाने से बालों को लाभ होता है।

5 पत्ता गोभी में फोलिक एसिड होता है जिसमें एनीमिया यानी खून की कमी को दूर करने का गुण पाया जाता होता है।

6 खीरे एंव पत्ता गोभी के जूस को मिलकार बालों की जड़ों में लगाने से बाल मजबूत होते हैं। और बाल गिरने की परेशानियां दूर होती है क्योंकि इसमें सिलिकन एंव सल्फर पाया जाता है।

7  पत्ता गोभी में फाइबर होता है, इसके सेवन से पाचन क्रिया सही रहती है। यह कब्ज से राहत देता है।

8  पत्ता गोभी में काफी मात्रा में विटामिन C होता है। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

जरा इसे भी पढ़ें :