Home Uttarakhand Haridwaar दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

bribe
दस हजार की रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

हरिद्वार । ज्वालापुर तहसील में गुरुवार को विजिलेंस टीम ने छापा मारा। इस दौरान पटवारी को दस हजार रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि पटवारी पंकज चौधरी ने स्थानीय व्यक्ति से काम कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। पूर्व में पैसे दिए जाने के बावजूद काम नहीं किया था और दोबारा पैसों की मांग कर रहा था।

विजिलेंस टीम ने तहसील पहुंचकर आरोपी पटवारी को ट्रैप किया। पटवारी से विजिलेंस टीम पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी आरोपी पटवारी के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं। सलेमपुर द्वितीय हल्के का पंकज पटवारी है। पटवारी की गिरफ्तारी से तहसील में हड़कप की स्थिति है।

जरा इसे भी पढ़ें : देहरादून में बम मिलने से मचा हड़कंप
जरा इसे भी पढ़ें : कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक