सीएम ने किया रोजगार मेले का उद्घाटन

CM Dhami inaugurated employment fair

CM Dhami inaugurated employment fair

हल्द्वानी में राज्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

हल्द्वानी। CM Dhami inaugurated employment fair राज्य स्थापना दिवस के दूसरे दिन आज हल्द्वानी में अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष रूप से इन कार्यक्रमों के लिए हल्द्वानी पहुंचे हैं। शहर के मिनी स्टेडियम में रोजगार मेले के उद्घाटन के साथ राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोजगार मेले का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बीते दिनों आई आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहीदों के परिजनों, राज्य आंदोलकारियों, आर्मी के जवान, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा के दौरान बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा रोजगार मेला, स्वयं सहायता समूह के स्टाल भी लगाए गए हैं। आपदा के दौरान बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी आयोजन में शामिल हुए। हल्द्वानी के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम खटीमा में छठ के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गौरतलब है कि खटीमा मुख्यमंत्री धामी का विधानसभा क्षेत्र है।

जरा इसे भी पढ़े

कांग्रेस करती रही है राज्य आंदोलन पर सियासत : कौशिक
कांग्रेस ने राज्यभर में पदयात्रा में कर मनाया राज्य स्थापना दिवस
ओबीसी समाज को टिकट नहीं तो वोट भी नहीं : राजभर