जंगल के पास मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस

Blood soaked body found near the forest

Blood soaked body found near the forest

हरिद्वार। Blood soaked body found near the forest लक्सर थाना क्षेत्र में घर से अपने दोस्त के साथ निकले लापता युवक का शव जंगल में पड़ा मिला है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत गोली लगने के कारण हुई है।

वहीं, मृतक जिस दोस्त के साथ रात को घर से निकला था वह फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली की रायसी चौकी क्षेत्र के कुड़ी हबीबपुर गांव निवासी आनंद चौकीदारी का काम करता था। जो लक्सर में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा था।

परिजनों की मानें तो शुक्रवार की रात पड़ोस में रहने वाला उसका दोस्त संजय उसे घर से बुलाकर ले गया था। ऐसे में रात को संजय तो अपने घर वापस लौट आया लेकिन आनंद घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने संजय से उसके बारे में पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देता रहा। जिसके बाद परिजनों ने आनंद की खूब खोजबीन भी की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

गोली मारकर हत्या की गयी थी

वहीं, शनिवार को जंगल में रास्ते के पास ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस चौहान तथा कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की तो वह शव आनंद का ही निकला, जिसकी गोली मारकर हत्या की गयी थी।

जानकारी मिलने पर आनंद के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत तथा एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोबाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। सीओ बीएस चौहान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

मृतक जिस युवक के साथ शुक्रवार रात को घर के निकला था वह फरार है, जल्द ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

जरा इसे भी पढ़े

मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा में मंथन शुरू
डॉ. धन सिंह रावत पहुंचे सेम नागराजा के दरबार में
हरीश रावत की हार में करीबियों का बड़ा हाथ होने का आरोप