Home Uncategorized सेना के जवानों व अधिकारियों ने किया रक्तदान

सेना के जवानों व अधिकारियों ने किया रक्तदान

Blood Donation Camp
रक्तदान करने वाले सेना के जवान।
स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुआ Blood Donation Camp 

रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में एनपीएचसीई कार्यक्रम के अंतर्गत बुजुर्गों को छड़ी, बैसाखी आदि उपकरण वितरित किए। साथ ही विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर ( Blood Donation Camp ) में सेना के 20 जवान व अधिकारियों ने रक्तदान भी किया। जिला चिकित्सालय में रक्त की पूर्ण व्यवस्था करने के मद्देनजर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ सरोज नैथानी की पहल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें 10-जम्मू कश्मीर लाइट इन्फेंट्री के 20 जवान व अधिकारियों ने रक्तदान किया। वहीं बुजुर्गों के स्वास्थ्य देखभाल के लिए संचालित एनपीएचसीई कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ सरोज नैथानी, डाॅ एसके झा, डाॅ डीपी सेमवाल के हाथों बुजुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित 25 छड़ी, 1 बैसाखी, 1 वाकर, 20 नी कैप, 5 हाट वाटर बोतल वितरित किए गए।

जरा इसे भी पढ़ें :





साथ ही बुजुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए स्वास्थ्य केंद्रों के लिये 5 इन्फ्रारेड लैंप, 5 सोल्डर व्हील भी संबंधित स्वास्थ्य उपकेंद्र की एएनएम को वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ सरोज नैथानी ने कहा कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक में आपात स्थित में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। देश सेवा की अद्भुत मिशाल प्रस्तुत करने वाली सेना द्वारा सहर्ष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने पर 10-जम्मू कश्मीर लाइट इन्फेंट्री का आभार व्यक्त किया।