यात्रा के जरिये शक्ति का एहसास करेगी भाजपा

अमित शाह ने परिवर्तन यात्र को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभाओं की जनता का नब्ज टटोलेगी। भाजपा के इतिहास में यह पहली परिवर्तन यात्रा है जो यूपी के सभी विधानसभाओं से गुजरने को चल पड़ी है जिसका आगाज 05 नवम्बर को सहारनपुर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी का झण्डा दिखाकर किया। सहारनपुर से प्रारम्भ हुई परिवर्तन यात्रा 50 दिन में 109 विधानसभाओं तक पहुंचेगी, झांसी से 49 दिनों में 79 विधानसभाओं, सोनभ्रद से 47 दिनों में 108 विधानसभाओं और बलिया से 46 दिनों में 107 विधानसभाओं में परिवर्तन का शंखनाद करेगी। यह यात्रा इन चारों स्थानों से शुरु होकर 24 दिसम्बर को लखनऊ पहुचेंगी, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उस जनसभा को सम्बोधित करेंगे। भाजपा के रणनीतिकारों ने अपने सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों तथा भावी प्रत्याशियों के साथ जनता का नब्ज टटोलने के लिए परिवर्तन यात्रा का रोडमैप तैयार किया है। इस यात्रा के जरिये भाजपा जहां अपने शक्ति का एहसास करेगी, वहीं जनता को अपने पक्ष में करने के लिए उनकी समस्याआें को सुनने के साथ उनका समाधान ढूंढेगी। इसके अलावा भाजपा नेता विशेष रुप से सपा की सरकार के विकास के दावे का पोल खोलेंगे, वहीं बसपा प्रमुख मायावती के पिछले सरकार की कारनामों से जनता को अवगत करायेंगे। उल्लेखनीय है कि यह यात्रा 5 नवम्बर को सहारनपुर, 6 नवम्बर को झांसी, 8 नवम्बर को सोनभ्रद एवं 9 नवम्बर को बलिया से प्रारम्भ होगी। जो 17 हजार किलोमीटर का मार्ग तय करेगी।
महागठबंधन को मात देगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा
भाजपा 2017 में सरकार बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा के चुनावी रणनीतिकारों को पता है कि यूपी में जातिय फैक्टर एक बड़ा मुद्दा है। सभी पार्टियां विशेष रुप से सपा, बसपा, कांग्रेस व रालोद द्वारा भाजपा को रोकने के लिए जो महागठबंधन की तैयारी चल रही है। उनके व्यूहरचना को तोड़ने के लिए भाजपा ने भी जातिय नेताओं को एक बड़ी फौज तैयार किया है। जो अपने-अपने गढ़ में जातिय समुदाय के लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आ“वान करेंगे।
परिवर्तन यात्र प्रत्याशी चयन का बनेगी गवाह
2017 विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्र साक्षी बनेगी। इस यात्र के जरिये भाजपा पदाधिकारी क्षेत्र व विधानसभा स्तर पर उचित व जिताऊ प्रत्याशियों का चयन करेंगे। पार्टी रणनीतिकारों का कहना है कि चुनाव के पहले तमाम सर्वे के आधार पर प्रत्याशियों का चयन होेने का प्रचलन है। लेकिन भाजपा अपने परिवर्तन यात्र के माध्यम से जनता की ओपनियन पर प्रत्याशियों का चयन करेगी। इस यात्र में भावी प्रत्याशियों को भी रथ के सारथी को अपने शत्तिफ़ का प्रदर्शन करना होगा।
मंत्रणा कक्ष में विरोधियों को मात देने की बनेगी रणनीति
भाजपा के चुनावी रणनीतिकारों को पता है कि आने वाले समय में भाजपा को रोकने के लिए बिहार के तर्ज पर सपा, कांग्रेस, रालोद, जदयू, आरजेडी, एनसीपी यहां तक बसपा भी एक हो सकती है। इन्हें मात देने के लिए परिवर्तन रथ में बने ‘मंत्रणा कक्ष’ में भाजपा के चुनावी रणनीतिकार मंत्रणा कर व्यूहरचना तैयार करेंगे।
इस कक्ष के माध्यम से पार्टी के अलाधिकारियों को एक-एक विधानसभा की स्थिति से अवगत कराया जायेगा। सभी विधानसभा की जनता को विरोधियों के सत्ता लोलुपता से अवगत करायेंगे। विरोधियाें का मकसद विकास नहीं, सत्ता की कुर्सी पर बैठना है। इनका मकसद विकास नहीं, जातिय विद्वेष व साम्दायिकता फैलाना है। इनका मकसद ऽुशहाली व समृद्धि नहीं, भाजपा को रोकना है। क्योंकि इनको पता है कि अगर 2017 में भाजपा की यूपी में सरकार बन गई तो अगली सरकार भी बीजेपी की बनेगी।
परिवर्तन रथ तैयार करेगा घोषणा-पत्र
भाजपा के परिवर्तन रथ में मंत्रणा कक्ष के साथ ही 15 लोगों की बैठने की व्यवस्था है। यह रथ जहां से गुजरेगा, वहां की जनता व क्षेत्र की मूलभूत आवश्कयताऐं क्या हैं, उसे भाजपा नेता सूचीबद्ध करेंगे। इस विधानसभा में विपक्षी पार्टियों द्वारा क्या-क्या कार्य हुये और भाजपा के शासन में कौने से कार्य हुये थे उसका तुलनात्मक अध्ययन किया जायेगा। चारों यात्रओं को मिलाकर 192 दिनों की इस यात्र में भाजपा यूपी का विकास मॉडल भी तैयार करेगी।
ये होंगे भाजपा के सारथी
भाजपा ने अपने परिवर्तन रथ पर केन्द्रीय गृहमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह, मंत्री कलराल मिश्र, मंत्री उमा भारती तथा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को स्थान दिया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की भी तस्वीरें है।
हालांकि इनके अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री तथा भाजपा के केन्द्रीय पदाधिकारी परिवर्तन यात्र के साक्षी बनेंगे।
जनता से संवाद के लिए हाइट्रों लिंक सिस्टम
परिर्वतन रथ में वातानुकूतिल व्यवस्था में 15 लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही यात्र मार्ग में जनता से संवाद के लिए हाइट्रों लिंक सिस्टम की व्यवस्था है जिसके द्वारा लिफ्रट करके परिवर्तन रथ के ऊपर पहुंच कर जनता से संवाद किया जायेगा। संवाद के लिए फोडलेंस माइक सिस्टम रथ में लगाया गया है।
अन्य अत्याधुनिक संसाधनों से लैस
पीपीएस सिस्टम के द्वारा यात्र मार्ग की जानकारी उपलब्ध होगी। परिवर्तन रथ में वायो टॉयलेट की भी व्यवस्था की गई है। आवश्यक सामग्री के लिए अलमीरा भी रथ में लगाई गई है। मोबाईल-लैपटाप चार्जिग प्वाइंट की व्यवस्था भी की गई है।
परिवर्तन सारथी गावों में लगायेंगे चौपाल
भाजपा ने परिवर्तन यात्रओं से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए करीब 15 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को परिवर्तन सारथी बनाया है। ये गांवों में करीब 50 हजार चौपाल लगाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का माहौल बनायेंगे। चौपालों के माध्यम से परिवर्तन सारथी दलित, पिछड़े, अगड़े, शोषित वंचितों को जोड़ेंगे।
सोशल मीडिया के जरिये जोड़ेंगे युवा
परिवर्तन यात्र विशेषकर युवाओं को जोड़ेगी। परिवर्तन यात्र की सफलता के लिए युवा मोर्चा और सोशल मीडिया के कार्यकर्ता मोटर साइकिल रैली निकाल कर युवाओं को जोड़ेंगे।
मिस्डकॉल व वॉटसप नम्बर जारी
गांवों में 50 हजार से अधिक परिवर्तन सोशल मीडिया की टीम 7505403403 पर मिस्डकॉॅल द्वारा जनमानस को भाजपा के साथ जोड़ने का काम करेगी। चारों परिवर्तन यात्रओं के व्हाट्सएप नम्बर जारी किये गये हैं जिससे युवा सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ सके और परिवर्तन में सहभागी बन सके। सहारनपुर यात्र का नं0-8317049627 झांसी यात्र का व्हाइ्सएप नं0-8317048518, सोनभद्र यात्र का नं0-8317048504 तथा बलिया यात्र में जुड़ने के लिए 8317047339 व्हाट्सएप नम्बर रहेगा। जो परिवर्तन यात्र से लोगो को अपडेट करेगा।
परिवर्तन यात्रा के दौरान 36 बड़ी सभाएं
इस परिवर्तन के दौरान भाजपा 36 बड़ी सभाएं करेंगी। जिसे पार्टी के राष्ट्रीय नेता सम्बोधित करेंगे। परिवर्तन यात्रओं के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी, बृज, गोरऽपुर, कानपुर-बुन्देलऽण्ड, अवध और पश्चिम क्षेत्रें में एक-एक सभा को सम्बोधित करेंगे।
75 जिला मुख्यालयों पर 380 सभाएं
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य तथ राष्ट्रीय मंत्री एवं परिवर्तन यात्र के प्रदेश संयोजक डा0 महेन्द्र सिंह ने बताया कि परिवर्तन यात्र में 75 जिला मुख्यालयों तथा 380 विधानसभा स्तर की सभाओं का आयोजन किया जायेगा। साढे चार हजार से अधिक स्वागत कार्यक्रम भी रखे गये है। परिवर्तन रथ के साथ 15 गाड़ियों का काफिला भी होगा।
इस यात्र के बारे में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि उ0प्र0 से समाजवादी पार्टी को उऽाड़ फेंकने के लिए भाजपा चार परिवर्तन यात्रएं निकाली हैं। कहा कि परिवर्तन यात्र का एक ही लक्ष्य है गुण्डा राज से माफिया राज से मुत्तिफ़ तथा प्रदेश की ऽुशहाली। सपा का विकल्प बसपा नहीं और बसपा का विकल्प सपा नहीं। उ0प्र0 में महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार, विकास और अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम भाजपा ही कर सकती है। जनता ने भाजपा पर विश्वास किया है और केन्द्र में जिस प्रकार नरेन्द्र मोदी की सरकार विकास कर रही है। वैसा ही हम उ0प्र0 को विकास के पथ पर ले जायेंगे। भाजपा 300 का आंकड़ा पार करेगी।