Home national भाजपा को झटका : भारतीय हिन्दू महासभा ने मायावती बताया सन्त

भाजपा को झटका : भारतीय हिन्दू महासभा ने मायावती बताया सन्त

mayawati

विधानसभा चुनाव में बसपा का करेंगे समर्थन

लखनऊ। भारतीय हिन्दू महासभा की संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को समर्थन देने का ऐलान किया है। इतना नहीं चक्रपाणि ने बसपा मुखिया मायावती को राजनीति की सन्त की उपाधि दे डाली है। चक्रपाणि लगातार अपने बिगघ्े बोल और राजनैतिक बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं।

खासतौर से वह केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने ताजा बयान में मायावती को राजनीति का सन्त और प्रधामन्त्री नरेन्द्र मोदी को नेता कम अभिनेता ज्यादा बताया है। उन्होंने कहा कि मायावती का समाज के प्रति त्याग समर्पण है। वह सिर्फ एक जाति की नहीं सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के लिए काम करती हैं। इसके विपरीत चक्रपाणि ने प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी को लेकर कहा कि उन्होंने देश के लोगों को अपने लच्छेदार भाषण से सिर्फ बेवकूफ बनाया। विकास की जगह नोटबन्द कर सबका विनाश कर दिया।

चक्रपाणि ने भाजपा को हिन्दुओं और सनातन धर्म के लिए खतरा तक बता दिया और कह कि आज भारत विश्व का सबसे बघ मांस निर्यातक देश हो गया है। उन्होंने राजस्थान का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की जहां-जहां सरकार है, वहां न सिर्फ संतों के साथ अन्याया किया जाता है, बल्कि आश्रमों पर अवैध कब्जे के साथ प्राचीन मंदिरों को तोघ जाता है। इससे पहले चक्रपाणि विधानसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करने का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने नोटबन्दी और मोदी सरकार के गलत फैसलों को जनता के बीच ले जाने की बात कही थी। उन्होंने भाजपा पर हिन्दुत्व और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था।