Home Front Page बस खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, 21 लोग घायल

बस खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, 21 लोग घायल

Bus fall in ditch 5 dead
Bus fall in ditch 5 dead

रामनगर। Bus fall in ditch 5 dead रामनगर से गैरसैंण जा रही गढ़वाल मोटर यूनियन (जीएमओयू) की बस भतरौजखान से दो किमी आगे खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए।

घटना आज दोपहर करीब तीन बजे की है। जीएमओयू की बस यूके-04पीए-126 गुरुवार को मध्याह्न करीब 12 बजे रामनगर से यात्री लेकर गैरसैंण (गढ़वाल) के लिए रवाना हुई। रामनगर बदरीनाथ हाईवे पर भतरौजखान से दो किमी आगे चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया।

यात्रियों से भरी बस लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ गए।

मृतको में हिमांशू (20 वर्ष) पुत्र शूरेश, उमेश नाथ (24 वर्ष) पुत्र हरि नाथ ग्राम थौली, प्रेम सिंह पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात, नंदन परिचालक व पांचवां अज्ञात है।

घायलों की सूची

वीरेंद्र बिष्ट (17 वर्ष) पुत्र दानसिंह निवासी नौला

भीम बहादुर (33 वर्ष) पुत्र रामसिंह निवासी हाल मासी, मूल निवासी नेपाल,

खगेन्द्र कार्की पुत्र भीम कार्की हाल निवासी मासी, मूल निवासी नेपाल

मन्नू बाल्मीकि (60 वर्ष) पुत्र बरिया निवासी गैरसैण

शाहनवाज (18 वर्ष) पुत्र भूरे निवासी कांट मुरादाबाद

कुंदन सिंह (32 वर्ष) पुत्र मदन सिंह निवासी थौली

असलम हुसैन (38 वर्ष) पुत्र असफाक हुसैन निवासी भिकियासैंण

भवानी देवी ( 51 वर्ष) पत्नी गंगा राम निवासी कोट

रूपेश बिष्ट (18 वर्ष) पुत्र आनंद सिंग बिष्ट निवासी नौला

मीना पुत्री प्रकाश राम निवासी देवरापानी,

प्रेमा पुत्री प्रकाश राम निवासी देवरापानी

मो0 तौफीक पुत्र अब्दुल रसीद निवासी भटकोट निवासी रामपुर

पंकज रिखारी (18 वर्ष) पुत्र दिनेश निवासी चचरोटी स्याल्दे

मुमताज (35 वर्ष) पत्नी असलम हुसैन निवासी भिकियासैंण

रामसिंह (46 वर्ष) पुत्र अज्ञात निवासी नेपाल

समीर (17 वर्ष) पुत्र भूरा निवासी रामपुर

जगत सिंह कठायत ( 60 वर्ष) पुत्र भवन सिंह निवासी हाऊली

मानसी (12 वर्ष) पुत्री कमला देवी निवासी भतरोजखान

कमला देवी (30 वर्ष) पत्नी अज्ञात निवासी भतरोजखान

लाल गिरी (36 वर्ष) पुत्र अज्ञात निवासी रामनगर शामिल हैं।

 

जरा इसे भी पढ़ें :