हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान के तहत जनसंपर्क में जुटे भाजपा नेता

BJP leaders engaged in public relations
भाजपा नेता बीर सिंह पंवार जनसंपर्क करते हुए।

BJP leaders engaged in public relations

देहरादून। BJP leaders engaged in public relations हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता इन दिनों घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं।

लगभग 1 माह से चल रहे इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेता इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बीर सिंह पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोहब्बेवाला क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क किया।

इस दौरान भाजपा नेता बीर सिंह पंवार ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने इस दौरान राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के बीच में रखा।

वहीं डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, बृज भूषण गैरोला और सौरभ थपलियाल भी इस अभियान के तहत क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। जबकि कैंट विधानसभा क्षेत्र में महापौर सुनील उनियाल गामा हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान को आम जन तक पहुंचाने में लगे हुए हैं।

महापौर जनता के बीच में सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बता रहे हैं। राजपुर विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक खजान दास, मंडल अध्यक्ष विजय थापा और विशाल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं।

जरा इसे भी पढ़े

जातिसूचक अभद्रता मामले में उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग ने डीजीपी से मांगी आख्या
सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही : धामी
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद