यूपी चुनाव में लाभ के लिए भाजपा सदन को बाधित कर रही है: तेजस्वी

tejasvi

पटना,। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य के एक मंत्री अब्दुल जलील मस्तान की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर असंसदीय टिप्पणी और भाजपा के विधायक लाल बाबू गुप्ता की राजद विधायक फराज फातमी पर कथित अशोभनीय टिप्पणी पर विधान मंडल की कार्यवाही तीसरे दिन भी नहीं चलने देने के लिए भाजपा को जिम्मेवार ठहराया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले पूर्वांचल के चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा सदन में हंगामा कर रही है द्य उन्होंने भाजपा पर उत्तर प्रदेश के चुनाव का साम्प्रदायिकीकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष अपने आलाकमान के निर्देश पर एक सोची समझी रणनीति के तहत हंगामा कर रहा है ताकि उत्तर प्रदेश के शेष बची सीटों के मतदान में लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सभी दलों के नेता मंत्री मस्तान के बयान पर खेद प्रकट कर चुके हैं।

तेजस्वी यादव ने भाजपा पर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपनी इसी जिद अड़ी है तो इससे पहले वह केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह से भी इस्तीफा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह ने उनके पिता लालू प्रसाद यादव पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए उन्हें पाकिस्तान चले जाने को कहा था।