रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी ही दो सगी बहनों को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

A brother killed his own two sisters

हरिद्वार। A brother killed his own two sisters राखी से ऐन दो दिन पूर्व बीती रात हुई दो बहनों की गोलियां बरसा कर हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारे सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। इस गोलीकांड में हत्यारे के जीजा को भी गोली लगी है। जिसका उपचार जारी है। हत्या की वजह सम्पत्ति विवाद व चरित्र पर शक करना बताया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार ने बताया कि बीती रात गणेशपुर रुडकी निवासी अर्जुन सिंह ने मामा विवेक उर्फ विक्की द्वारा फायरिंग कर मां व मौसी की हत्या करने और इस दौरान मौसा के गोली लगने से गम्भीर रुप से घायल होने के संबंध में दिये गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस टीम द्वारा एक सूचना के बाद देर रात आरोपी विवेक उर्फ विक्की को चूडा मणी मन्दिर चौक के पास चुडियाला भगवानपुर से एक तमंचा, 6 खोखा कारतूस व घटना में इस्तेमाल बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि प्रारंभिक तौर पर संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक हत्या के पीछे की वजह नजर आ रही है। वास्तविक कारणों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है। बहरहाल पुलिस ने हत्यारोपी भाई को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

बेटी ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की तो पिता ने कर दी हत्या
सिर्फ पांच हजार की चोरी के संदेह में दोस्त ने ही की थी दोस्त की हत्या
बाबू ने चाकू से गोदकर की प्रधानाचार्य की हत्या