अब जल्द ही आप के हाथों में होंगे प्लास्टिक के नोट

नई दिल्ली। जिस तरह 8 नवम्बर 2016 को 500 और 1000 के नोटबंदी की अचानक घोषणा हुई। एवं उसके बाद से हर रोज नोटबंदी को लेकर सरकार की ओर से कुछ न कुछ नया सुनने को मिल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को संसद में कुछ नया सुनने को मिला। वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में बताया कि अब वह प्लास्टिक के करेंसी छापगी और इसके लिए आवश्यक चीजों की खरीद शुरू कर दी गई है।
रिजर्व बैंक (आरबीआई) काफी लम्बे समय से प्लास्टिक करेंसी नोट लाने की योजना बना रहा है। पहले यह पांच शहरों में चलाया जाएगा। इन पांच शहरों का चयन उनके भौगोलिक एवं जलवायु विविधता के आधार पर किया जायेगा। फील्ड ट्रायल के लिए कोचि, शिमला, मैसूर, जयपूर एवं भुवनेश्वर चयनित थे। प्लास्टिक करेंसी नोट की औसत आयु पांच साल है।
मेघवाल ने बताया कि प्लास्टिक करेंसी की क्वालिटी को मजबूत बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। भविष्य में ऐसी गलती न हो इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छपाई में गलती न हो इसके लिए अतिरिक्त निगरानी की जा रही है।