भाजपा को नहीं आता सरकार चलाना : आर्य

BJP does not know how to run the government

BJP does not know how to run the government

यही मंदिर-मस्जिद, गुरूद्वारा-चर्चःआर्य
कांग्रेस में आते ही धर्म निरपेक्ष हुए यशपाल
हरदा मुझे भी बल की तरह कही जोत दीजिये

देहरादून। BJP does not know how to run the government चार साल छह माह तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार में रहने के बाद घर वापसी करते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य धर्म निरपेक्षता का पाठ पढ़ाते हुए दिखाई दिए। सोमवार को देहरादून पहुंचने पर कांग्रेसियों ने पलक पावड़े बिछाकर यशपाल आर्य का जोरदार स्वागत किया।

डोईवाला से लेकर देहरादूून तक जगह-जगह हुए स्वागत और राजीव भवन में पहुंचे जनसमूह को देखकर यशपाल आर्य भावुक हो गए। कहा कि कांग्रेस ही मेरा मंदिर-मस्जिद, गुरूद्वारा-चर्च है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेसियों ने मेरा स्वागत किया है। इसके लिए मै उनका आभारी हूॅ, पांच साल तक भाजपा में रहा जरूर मगर मेरी आत्मा हमेशा मुझे कचोटती रही।

भाजपा में सामनजस्य बनाना चाहा मगर नाकाम रहा। आर्य ने भाजपा पर भी निशाना साधा कहा कि कुछ शक्तियां कांग्रेस के इतिहास को मिटाना चाहती है। जो कि नामुमकिन है। देश के आजादी और निर्माण में कांग्रेस ने अग्रणीय भूमिका निभाई है।

आर्य यह कहने से भी नहीं चूके कि भाजपा में रहते समय साथियों ने खुले मन से यह बात स्वीकार की कि भाजपा को सरकार चलाना नहीं आता विपक्ष की भूमिका बेहतर निभा सकती है।

आर्य ने यह भी कहा कि हरीश रावत हमे बल्द कहकर संबोधित करते रहे है। यह बल्द अब आपकी सेवा में हाजिर है मुझे भी कही जोत के काम में लगा दीजिए। इस मौके पर कांग्रेस भवन पहुंचने पर यशपाल आर्य का जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गादियाल ने आर्य के आने से कांग्रेस के मजबूत होने और 2022 में सत्ता में वापसी का दावा किया।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, राष्ट्रीय सचिव व विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक आदेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्याकांत धस्माना, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, शूरवीर सिंह सझवाण, जोत सिंह गुनसोला, सुमित हृदेश, राजकुमार, मथुरा दत्त जोशी, नजमा खान, आर्येद्र शर्मा, लालचंद शर्मा, ताहिर अली, हाजी राव शेर मोहम्मद, गरिमा दसौनी, हाजी सुलेमान अंसारी, मकबुल अंसारी, हरीश लाड़ी समेत भारी सख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस के साथ ही भाजपा में असहज
यशपाल आर्य ने यह भी कहा कि जो हमारे साथी सरकार में सहज होने का दावा कर रहे है। वास्तव में वह सहज नहीं है। भाजपा में रहकर कोई भी कांग्रेसी सहज नहीं हो सकता। किसान आंदोलन पर भी उन्होंने भाजपा को कटघरे में खड़ा किया। आमदनी दोगुनी करने के सवाल पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया।

जरा इसे भी पढ़े

कांग्रेस ने गृह मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
सरकारी नौकरी के नाम पर फर्जी इंटरव्यू, एक गिरफ्तार, दो फरार
ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील