बदली परिस्थितियों में भाजपा ने बदला प्रचार का तरीका

BJP changed the way of campaign
भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी|

BJP changed the way of campaign

स्थानीय प्रतिभाओं का कर रही उपयोग

देहरादून। BJP changed the way of campaign कोरोना संक्रमण काल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में विशेष परिस्थिति को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रचार अभियान को नई धार दी है। पार्टी बड़े-बड़े नामों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को वरियता दे रही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने बताया कि उत्तराखंड के प्रसिद्ध आरजे काव्या के साथ ही प्रसिद्ध यूट्यूबर ष्ठेठ पहाड़ीष्एवं कंचन जदली जैसी सक्षम कार्टूनिस्ट को चुनाव प्रचार से जोड़ा गया है।

नेहा के अनुसार कंचन जदली के कार्टून सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं घुघुती संक्रांत पर उनके बनाए कार्टून को स्वयं मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री एवं चुनाव प्रभारी बीएल संतोष ने अपने ट्विटर हैंडल पर स्थान दिया है|

उत्तराखंड के प्रसिद्ध आरजे काव्या ने भाजपा उत्तराखंड का थीम सॉन्ग बनाया जिसे सभी विधानसभाओं में प्रचार हेतु जाने वाले एलईडी वाहनों में चलाया जा रहा है इसी प्रकार ठेठ पहाड़ी यूट्यूबर उत्तराखंड में घूम घूम कर भाजपा की संभावनाओं पर गणमान्य नागरिकों की राय ले रहे हैं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के अनुसार इस चुनाव में परंपरागत प्रचार के साधनों की अपेक्षा भाजपा का यह प्रयोग सफल हो रहा है और प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम वोकल फॉर लोकल के उद्देश्यों को भी पूरा कर रहा है, हम प्रदेश की ऐसी और भी प्रतिभाओं को अपने प्रचार में जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

जरा इसे भी पढ़े

इस बार 60 पार का लक्ष्य पूरा करेगी भाजपा : निशंक
हरक को कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले माफी मांगनी चाहिए : रावत
सरिता आर्य भाजपा में शामिल हुईं