क्या भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग ही भारतीय हैंः चिदम्बरम

p chidambaram

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व सांसद तरुण विजय की दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर की गई टिप्पणी पर तंज कसते हुए शनिवार कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि क्या भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग ही भारतीय हैं। चिदम्बरम ने ट्वीट कर कहा कि तरुण विजय कहते हैं कि हम काले लोगों के साथ रहते हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं, ये (हम) कौन है? क्या वह भाजपा और आरआरएस के सदस्यों को ही भारतीय बता रहे हैं?

गौरतलब है कि बीजेपी नेता तरुण विजय ने पिछले दिनों विदेशी मीडिया से बातचीत के दौरान नस्लीय टिप्पणी कर विवादों में घिर गए थें। जहां उन्होंने कार्यक्रम में दक्षिण भारत के निवासियों को काला कहा था। जिसे लेकर उनकी खबू आलोचना भी हुई थी। जिसके बाद बढ़ते विवाद को देखते हुए उन्होंने मांपफी भी मांग ली थी।  दरअसल, बीजेपी के सांसद तरुण विजय भारत में अफ्रीकी छात्रों पर हुए हमलों के बारे में अल जजीरा के एक टीवी कार्यक्रम में अपना पक्ष रख रहे थें। जहां उन्होंने कहा था कि भारत विभिन्न समुदायों और संस्कृतियों से मिलकर बना हुआ एक राष्ट्र है। उनका कहना कि देश के दक्षिणि भाग केरल, तमिलनाडु, और कर्नाटक में रहने वाले लोग काले होते है। अगर हम नस्लीय भेदभाव रखते तो इन राज्यों के लोगों के साथ मिलजुल कर क्यों रहते।

तो वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने भी भाजपा नेता की टिप्पणी पर ट्वीट कर कहा कि तरुण विजय की नस्लवादी टिप्पणी आरएसएस की मानसिकता का स्पष्ट प्रतिबिम्ब है। क्या यही श्देश बदल रहा है की संस्कृति है। कांग्रेस के साथ ही तमिलनाडु में विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम ने भी इस बयान की आलोचना की और कहा कि यह हास्यास्पद टिप्पणी है।  इस मामले पर बीजेपी प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा कि तरुण विजय अपनी बात को किसी और तरीके से भी प्रस्तुत कर सकते थे। तो वहीं आलोचनाओं के बाद तरुण विजय ने भी कहा था कि उनकी वाक्य संरचना ठीक नहीं थी और उनके बयान को गलत रूप में ले लिया गया। इसके लिए मैं आहत हुए लोगों से मांफी मांगता हूं।