मुबई। प्रसिद्ध अभिनेत्री और मॉडल मलाइका अरोड़ा ने अपने पूर्व पति अरबाज खान के 50वें जन्मदिन की बहुत अच्छी शुरुआत करते हुए उन्हें जन्मदिन मैसेज भेजा। उन्होंने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर अरबाज खाँ एन कॉमेडी वीडियो शेयर किया है जिसमें लिखा था ‘ए तरबू फाॅर अरबूज’ इस वीडियो में अरबाज खान एक तरबूज के टुकड़े करते दिखाया गया।

मलाइका अरोड़ा ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि दुनिया क्या सोचती है इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता स्थिति कठिन हो या आसान वे हर हालत में अपने पूर्व पति के साथ देंगी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, हमेशा खुश रहो। मलाईका और अरबाज ने 18 से साल एक साथ जीवन बिताने के बाद अपने रास्ते अलग कर लिए थे और दोनों अभिनेताओं के बीच तलाक की खबर ने सबको चैंका दिया था लेकिन तलाक के बाद भी दोनों अभिनेता कई समारोहों में इकट्ठे दिखाई देते हैं।







