सीएए से सबसे बड़ा नुकसान देश के हिन्दुओं का

Biggest loss from CAA will be to Hindus

Biggest loss from CAA will be to Hindus

देहरादून। Biggest loss from CAA will be to Hindus दिल्ली में हुई हिसंक वारदातों के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार ही जिम्मेवार है। देश की जनता का ध्यान मुख्य समस्याओं से हटाने के लिए सरकार सीएए लेकर आयी है और इसका सबसे बड़ा नुकसान देश के हिन्दुओं को ही होने वाला है।

यह बात आज पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सर्वदलीय श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि दिल्ली दंगों में सभी समुदाय के लोग मारे गये है और भारी सम्पत्ति का नुकसान भी हुआ है।

जो भी सीएए का विरोध कर रहे है सत्ता में बैठे लोग उन्हे राष्ट्रद्रोही व पाक समर्थक या मुसलमानों का हितैषी बता रहे है। उनका कहना है कि सीएए का सबसे बड़ा नुकसान तो हिन्दुओं को ही होने वाला है।

उन्होने दिल्ली दंगों में मारे गये लोगों को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि असम में जो 14 लाख हिन्दू नागरिकता से वंचित कर दिये गये है उनका क्या होगा।

गोर्खाली समुदाय के लोग है जिनके पास कोई कागज नहीं

देश में जो गोर्खाली समुदाय के लोग है जिनके पास कोई कागज नहीं है उनका क्या होगा तथा जो घुमन्तु जातियों के लोग है वह अपनी नागरिकता के लिए कागज कहां से लायेगें।

यही नहीं किशोर उपाध्याय ने कहा कि सबसे पहले तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की नागरिकता ही जायेगी। क्योंकि साधू संतो के पास परिवार की कोई पहचान नहीं होती है और न उनके नाम कोई जमीन जायदाद होती है।

इसलिए सभी साधू संतो पर भी नागरिकता सिद्ध करने के लिए कोई प्रमाण नहीं होगा। यही नहीं जिस लड़की की परिजन शादी कर देते है उसे भी अपनी नागरिकता सिद्ध करने में मुश्किलें आयेगी। क्योंकि उसके नाम भी कोई सम्पत्ति नहीं रहती है।

किशोर उपाध्याय नेे कहा कि सरकार मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए लोगों को कागजों में उलझाने में लगी है।

जरा इसे भी पढ़ें

लापरवाही की वजह से किसानों के साथ अन्याय हो रहा
लाखों की ऑनलाइन ठगी में तीन गिरफ्तार
लोन दिलाने के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी