Home state Jammu-Kashmir आर्मी कैम्प पर हिमस्खलन, मेजर सहित पांच जवानों की मौत

आर्मी कैम्प पर हिमस्खलन, मेजर सहित पांच जवानों की मौत

Indian army

जम्मू। कश्मीर घाटी के सोनमर्ग में बर्फीले तूफान की चपेट में आर्मी कैंप के आ जाने से 5 जवानों की मौत हो गई जबकि चार जवानो की लापता होने की खबरे आ रही हैं। जोजिला दर्रे के नीचे मौजूद सोनमर्ग में सेना की 115 यूनिट का एक शिविर हिमस्खलन की चपेट में आ गया जिसमें सेना के मेजर अमित सागर समेत पांच सैन्यकर्मियों की मौत हो गई है जिसमें अभी तक चार जवान लापता बताए जा रहे हैं।
अधिकारिक जानकारी के मुताबिक बचाव कार्य जारी है। इस दौरान पांच जवानों को निकाला जा चुका है। अन्य लापता जवानों के लिए बचाव कार्य जारी है। बता दें कि आज सुबह बडगाम के गुरेज में आए हिमस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई थी। उल्लेखनीय है कि कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है और मौसम बेहद खराब हो गया है। मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले ही कश्मीर घाटी के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी कर दी थी। बर्फीले तूफान से प्रभावित पूरे इलाके में बचाव कार्य जारी है। वही कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी से सामान्य जीवन अस्तव्यस्त हो गया है और इसका बाहरी दुनिया से सड़क, रेल और हवाई संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सभी तरह की उड़ाने मंगलवार से निलंबित कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि घाटी में गुरुवार तक बपर्फबारी हो सकती है। वहीं जम्मू संभाग में मंगलवार से ही कई क्षेत्रों में बपर्फबारी व भारी बारिश जारी है।