जानिए महिलाओं को कैसे पुरुष आते हैं पसंद

Attractive man

Attractive man

जिस तरह महिलाओं को यह जिज्ञासा होती है कि पुरुष उनके बारे में क्या सोचते हैं बिल्कुल वैसे ही मर्द भी इसमें रुचि रखते हैं कि महिलाओं को किस तरह के आदमी ज्यादा पसंद ( Attractive man ) आते हैं। एक किताब Dataclysm में बताया गया है कि 20 साल या इससे कुछ ज्यादा उम्र की युवतियों को अपने से बड़े उम्र के लोग पसंद होते हैं।

पुरूषों के साथ उम्र का यह अन्तर 2 या 3 साल से ज्यादा का हो सकता है। इस पुस्तक में विभिन्न महिलाओं से बात की गई है और उनसे उनकी प्राथमिकताओं के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने अपनी पसंद और नापसंद व्यक्त किया। इंटरव्यूज में यह बात सामने आई कि महिलाओं को अपने से कुछ अधिक उम्र के पुरुषों में रुचि होती है।

जिसकी वजह यह बताई जाती है कि महिलाएं चाहती हैं कि जिस पुरुष को वह पसंद करे उसके व्यक्तित्व में निखार हो और ऐसा केवल बड़ी उम्र के पुरूषों में में देखने को मिलता है, जिसकी वजह से महिलाएं उनकी ओर आकर्षित होती हैं। एक बार फिर यह बताना जरूरी है कि यह विश्लेषण विभिन्न लोगों से बात करके संकलित गया है तो जरूरी नहीं कि सभी पुरूषों और महिलाओं पर यह बिल्कुल सही बैठे।

जरा इसे भी पढ़ें