मनोज तिवारी ने सीएम अरविन्द केजरीवाल को धमकाया

Manoj tiwari and arvind

मनोज तिवारी ने दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल को अहंकारी, असंवेदनशील सरकार बताई है। उन्होने कहा कि केजरीवाल सरकार जनता के विश्वासघात किया और उनकी आकांक्षाओं पर पूरी तरह से फैल रही है, न सिर्फ सरकार का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार में व्याप्त है। दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवार ने कहा की दिसम्बर 2016 से लेकर 9 फरवरी 2017 के बीच में दिल्ली के हर कोने में जाकर जनता से मिले, इस बीच उन्होने कहा की दैनिक दिहाड़ी मजदूर हो या झुग्गी एवं बस्ती में रहने वाले लोग हो।
मनोज तिवारी ने कि दिल्ली सरकार 70 सूत्रीय घोषणा पत्र में से 13 मुख्य मुद्दो को बेहद गम्भीर से लिया एवं केजरीवाल सरकार के कार्यों की समीक्षा की एवं रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। जिसमें पाया गया कि भ्रष्टाचार, स्वराज, बिजली, पानी सीवर, काॅलोनियों को नियमित करना एवं दिल्ली के देहात, झुग्गीवासियों को बेहतर आवास, सार्वजनिक परिवहन, युवा शिक्षा, रोजगार, अस्थायी कर्मचारी, हैकर एवं रेहड़ी पटरी वाले स्वास्थ्य सेवाये, महिला सुरक्षा इत्यादी इसमें शामिल है।
मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के लगतार राजनीतिक प्रवासो में रहने के कारण से दिल्ली का विकास दो वर्ष से ठप्प हो गया। वहीं पर इस सरकार में रहे मंत्री संदीप कुमार एवं सतेन्द्र जैन हवाला, भ्रष्टाचार एवं कई गम्भीर आरोप है। केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में उनके परिवारवाद के भ्रष्टाचार के किस्सों ने तो कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है।