Home bollywood फिल्म ‘राब्ता’ की टीम ने स्वर्ण मंदिर में अरदास की

फिल्म ‘राब्ता’ की टीम ने स्वर्ण मंदिर में अरदास की

Golden temple

मुंबई । सुशांत सिंह और कीर्ति सेनन की जोड़ी को लेकर बनाई जा रही निर्देशक दिनेश विजन की फिल्म राब्ता की शूटिंग पूरी हो गई है। हाल ही में अमृतसर के गोल्डन टेंपल में इस फिल्म का आखिरी शेडड्ढूल पूरा किया गया। शूटिंग पूरी होने के बाद निर्देशक दिनेश विजन के साथ सुशांत और पूरी फिल्म की टीम ने स्वर्ण मंदिर में अरदास की।

rabta

वहां यूनिट ने फिल्म के एक गाने का फिल्मांकन किया। नौ जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म से सुशांत और कीर्ति की जोड़ी पहली बार परदे पर नजर आएगी। अंक्ति लोखंडे से ब्रेकअप के बाद कीर्ति को सुशांत की नई गर्लफ्रैंड माना जाता है। सैपफ अली खान के बिजनेस पार्टनर रहे दिनेश विजन पहली बार इस फिल्म से निर्देशन के मैदान में आए हैं। टी सीरीज इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन की पार्टनरशिप में कर रही है।