Home Uttarakhand Dehradun अनुकृति गुसाईं ने ली भाजपा की सदस्यता

अनुकृति गुसाईं ने ली भाजपा की सदस्यता

Anukriti Gusain took membership of BJP
भाजपा में शामिल होने पर अनुकृति का स्वागत करते प्रदेश अध्यक्ष व अन्य।

देहरादून। Anukriti Gusain took membership of BJP भाजपा ने चुनाव उपरांत भी पार्टी ज्वाइनिंग अभियान जारी रखते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनुकृति गुसाईं, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी को शामिल किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा की कि यह अभियान निकायों एवं पंचायत चुनावों तक भी जारी रहेगा।

पार्टी मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम में अनुकृति के अतिरिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष रेणु गंगवार, पूर्व पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी सुरेश गंगवार के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने भाजपा का दामन थामा । सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि पार्टी ज्वाइनिंग का यह महा अभियान अब आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों तक भी जारी रहेगा ।

साथ ही उन्होंने बताया, कुछ दिन पहले हमे सभी लोगों से पार्टी में शामिल होने का इच्छा की जानकारी मिली थी। जिसपर प्रदेश की ज्वाइनिंग कमेटी द्वारा विस्तृत विचार विमर्श किया गया। तदापुरान्त के बाद ज्वाइनिंग के उत्तराखंड प्रभारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की अनुशंसा के बाद सभी लोगों को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवांगुत लोग मोदी जी के मार्गदर्शन और धामी जी के नेतृत्व में विकसित उत्तराखंड, विकसित भारत के मिशन में जुट जाएंगे।

इस दौरान अनुकृति गुसाईं ने कहा, विकसित उत्तराखंड का को सपना हम सबका है उसे पीएम मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी जी कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि वोकल फोर लोकल की नीति पर चलकर हमे इस दशक को उत्तराखंड का बनाना है, युवाओं का बनाना है। जिसके लिए हमे मोदी और धामी जी के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में काम करना है।

वहीं सुरेश गंगवार ने कहा, उनके राजनैतिक जीवन की शुरुआत एबीवीपी से हुई है, जो एक तरह से मेरे लिए घर वापिसी है। वह पीएम मोदी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की कार्यशैली से प्रभावित होकर यहां आए हैं। अब हम सब मिलकर, गांव गांव में मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे।

इस दौरान 30 प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी धर्मपुर विधायक विनोद चमोली प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, सुनीता विद्यार्थी, अनूप रावत, सुभाष बर्थवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर ईडी का छापा
हरक फिर बेदाग होकर निकलेंगे : करन माहरा
हरक सिंह रावत ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की