Another Accused in Student’s Murder Arrested
देहरादून। Another Accused in Student’s Murder Arrested बीते सोमवार को देर रात प्रेम नगर क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट में छात्र दिव्यांशु जाटराना की मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फरार 11 आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दे रही है।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि प्रेमनगर में हुई घटना पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। के बाद इस मामले में घटना के तुरंत बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना में शामिल 11 आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अंकित भारद्वाज बताया है। आरोपी बिहार के गया जिले का रहने वाला है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इसके अलावा पुलिस फरार सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। इसके लिए संभावित ठिकानों पर छापा भी मारा जा रहा है। जल्द ही हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
जरा इसे भी पढ़े
एंजेल चकमा हत्याकांड : सीबीआई ने ब्लू काॅर्नर नोटिस प्रक्रिया पर तीन आपत्तियां भेजी
लिव इन पार्टनर ने की दोस्त के साथ मिलकर युवती क हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार











