Home crime पानी को लेकर आनंद की हुई थी हत्या, एक गिरफ्तार

पानी को लेकर आनंद की हुई थी हत्या, एक गिरफ्तार

Anand was murdered over water

Anand was murdered over water

विकासनगर। Anand was murdered over water सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर कल्याणपुर गांव में खेत में लहूलुहान मिले आनंद की हत्या की गई थी। सिंचाई के पानी को लेकर पड़ोसी किसान से आनंद सिंह का विवाद हुआ था। आरोप है कि पड़ोसी किसान ने फावड़े से आनंद सिंह के सिर पर हमलाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने हत्याकांड में अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप लगाकर शिमला बाईपास मार्ग जाम किया। पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह आनंद सिंह उर्फ बंटी (35) पुत्र श्रीचंद निवासी हसनपुर कल्याणपुर खेतों में पानी लगाने गया था।

जब काफी देर तक आनंद सिंह घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तब पता चला कि खेत और नहर के पास आनंद सिंह लहूलुहान हालत में पड़ा है। परिजन उसे सेलाकुई स्थित निजी अस्पताल ले गये थे जहां से उसे श्री महंत इंद्रेश रेफर किया गया। यहां से आनंद को दून अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने आनंद सिंह को मृत घोषित कर दिया।

सोमवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मृतक के भाई पदम सिंह ने सहसपुर थाने में तहरीर देकर गफ्फूर पुत्र आकिल निवासी हसनपुर कल्याणपुर पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को मंगलवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है।

फावड़े से आनंद सिंह के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी

पूछताछ में गफ्फूर ने पुलिस को बताया कि सोमवार को आनंद सिंह के खेत में पानी लगा था। जब खेत भर गया तो उसने आनंद सिंह के खेत का पानी बंद कर अपने खेत में लगाया। जिस पर आनंद सिंह ने आकर पानी को फिर से अपने खेत में लगा दिया जिसे लेकर दोनों में कहासुनी और मारपीट हो गई।

मारपीट में गफ्फूर ने फावड़े से आनंद सिंह के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। एसओ विनोद सिंह राणा ने कहा कि गफ्फूर ने आनंद सिंह की हत्या करने की बात स्वीकार कर दी है। जिसे अब कोर्ट में पेश किया जायेगा। बताया कि हत्या में प्रयुक्त खून से सने हुए फावड़े को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

वहीं, इस घटना में अन्यलोगों के शामिल होने का आरोप लगाकर मंगलवार दोपहर को परिजनों और ग्रामीणों ने शिमलाबाईपास पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कहा कि परिजनों ने तीन अन्य लोगों के हत्या में शामिल होने की बात कही। जिसमें से एक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

जरा इसे भी पढ़े

पेट्रोल पंप कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी
एटीएम बदलकर ठगी करने वाले हिटलर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार
युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार