Home Uncategorized छूटे हुए राज्य आंदोलनकारियों की सूची तैयार करने की कवायद शुरू

छूटे हुए राज्य आंदोलनकारियों की सूची तैयार करने की कवायद शुरू

Agitators
बैठक में उपस्थित डीएम व अन्य।

चमोली । जिला प्रशासन ने छूटे हुए राज्य आंन्दोलनकारियों की सूची तैयार करने की कबायत शुरू कर दी है। जिलाध्किारी विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति की पहली बैठक जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। समिति द्वारा ऐसे आंन्दोलनकारी की सूची तैयार की जा रही है, जिनके किसी कारण से प्रमाण पत्रा नहीं बन पाये है।  जिलाध्किारी ने कहा कि शासन के निर्देशों एवं स्पष्ट नीति के अनुसार छूटे हुए राज्य आंन्दोलनकारियों का चयन किया जा रहा है। कहा कि पूर्व में जो आवेदन प्राप्त हुए थे,

उनमें कुछ कमियां पायी गयी थी। पुलिस, एलआईयू, जेल प्रशासन तथा अन्य साक्ष्यों के आधर पर आवेदनों की कमियों को दूर करने के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गयी है। उन्होंने समिति को संबोध्ति करते हुए कहा कि पहले चरण के तहत पुलिस से प्रमाणित विवाद रहित सुची के आधर पर राज्य आंन्दोलनकारियों को चिन्हित किया जायेगा। इसके लिए अप्रैल माह में समिति की तीन बैठकें आहूत की जायेंगी। विदित है कि विगत माह तहसील स्तर से छूटे हुए राज्य आंन्दोलनकारियों के आवेदन आमंत्रित किये गये थे। बैठक में समिति के सदस्य कर्ण सिंह, सदस्य हरेन्द्र सिंह राणा, रमेश सती, हरीश पंत, क्रांन्ति भट्ट, ध्रेन्द्र गरुढिया, शैलेन्द्र पवार सहित एसडीएम अभिषेक रूहेला, एसडीएम स्मृता परमार, सीओ ध्नी राम, सीएमओ विराज शाह आदि मौजूद थे।