Home Uttarakhand Dehradun दोषियों को फांसी की सजा दी जाये : आप

दोषियों को फांसी की सजा दी जाये : आप

AAP
धरना-प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
दोषियों को फांसी की सजा दी जाये : AAP

देहरादून। आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने जम्मू के कठुवा में मासूम बच्ची के साथ हुई गैंगरेप की बर्बर घटना और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर द्वारा युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के विरोध में प्रदर्शन कर धरना दिया और दोषियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग की। जिला प्रशासन के जरिये राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित करते हुए कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

यहां पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष उमा सिसौदिया के नेतृत्व में गांधी पार्क में इकटठा हुए और वहां पर उन्होंने केन्द्र सरकार, उत्तर प्रदेश व महबूबा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। इस अवसर पर देश में महिलाओं के प्रति बढ़ती दुष्कर्म और उत्पीड़न की घटनाओं पर दुख व चिंता व्यक्त करते हुये जिलाध्यक्षा उमा सिसौदिया ने कहा कि बहुत दुर्भाग्यजनक है कि नारी-सशक्तीकरण के इस दौर भी जहाँ महिलाओं के प्रति यौनिक अपराध निरन्तर बढ़ते जा रहे हैं|

ऐसी घटनाओं के प्रति सरकार का रवैया उदासीनतापूर्ण : AAP

वहीं दूसरी ओर प्रशासन व सरकारों का रवैया ऐसी घटनाओं के प्रति उदासीनतापूर्ण है। उन्होंने उपरोक्त घटनाओं पर भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुये कहा कि कठुआ गैंगरेप की घटना को भाजपा नेताओं द्वारा साम्प्रदायिक रंग दिया जा रहा है और उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार पूरी योगी सरकार आरोपी विधायक के साथ खड़ी है वह शर्मनाक है। रामराज्य का नारा देकर सत्ता में आयी योगी सरकार ने जंगलराज और गुंड़ा-राज को बढ़ावा दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं परन्तु उनका यह नारा बेमानी साबित हो रहा है. इसके उलट आज देश की बेटियों को कुकर्मी भाजपा नेताओं से बचाने की जरूरत है. मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस ज्वलंत मुद्दे पर मौन हैं। आम आदमी पार्टी देश की संवैधानिक संस्था संसद से माँग करती है कि पॉस्को एक्ट में संशोधन कर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रेक कोर्ट में जल्द से जल्द सुनवाई कर छह महीने के अंदर फाँसी की सजा का कानून लागू किया जाये।

जरा इसे भी पढ़ें :

महिला सुरक्षा की दिशा में ज्यादा काम करने की जरूरत है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विशाल चैधरी, नवीन पिरशाली, पुष्पा रावत, सरिता गिरी, उषा शर्मा, उपमा अग्रवाल, गायत्री टम्टा, शमीम काजमी, नेहा चोपड़ा, नीलम, जया, अंजना, शीतल, आभा शर्मा, मीना नागपाल, शीतल चैहान, दिशा, प्रेरणा, अशोक सेमवाल, नईम राव, नेहा तोमर, सुनीता, शालिनी, सुनील रेयाना, प्रयाग सिंह नेगी, एस.के.सिंह, सुनील घाघट, सुरेन्द्र सिंह रावत, मौ. युसुफ, दीपक केसला, अजय सिंह, भूपेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार, नवीन नेगी, सुरेन्द्र भंडारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।