Home Uttarakhand Dehradun कृषि मंत्री की अध्यक्षता में हुई जैविक उत्पाद परिषद की 25वीं परिषदीय...

कृषि मंत्री की अध्यक्षता में हुई जैविक उत्पाद परिषद की 25वीं परिषदीय बैठक

25th Council Meeting of Organic Products Council
जैविक उत्पाद परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून। 25th Council Meeting of Organic Products Council प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी/अध्यक्ष, जैविक उत्पाद परिषद की अध्यक्षता में राज्य जैविक उत्पाद परिषद की पच्चीसवीं (25वीं) परिषदीय बैठक किसान भवन में आयोजित की गयी। बैठक में जैविक कृषि के विकास एवं कार्मिकों से सम्बन्धित विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये।

बैठक में जैविक उत्पाद परिषद के वर्तमान ढांचे के सुदृढीकरण हेतु 67 नये पदों को सृजित किये जाने का प्रस्ताव पर स्वीकृति प्राप्त हुई है। परिषद में कार्यरत् कार्मिकों का बीमा कराये जाने के प्रस्ताव पर भी सहमति प्राप्त हुई है। प्रदेश में जैविक कृषि के सत्त विकास हेतु ऑर्गेनिक फार्मिंग एक इण्टीग्रेटेड प्रोजेक्ट तैयार कर राज्य सरकार को प्रस्तुत किये जाने पर भी बैठक में सहमति प्राप्त हुई है।

प्रदेश में जैविक कृषि से सम्बन्धित प्रशिक्षण सुविधाओं को विकसित करने हेतु राज्य जैविक कृषि प्रशिक्षण केन्द्र मजखाली, अल्मोड़ा को सुदृढ़ किये जाने के प्रस्ताव पर भी अनुमोदन प्राप्त हुआ है। जैविक कृषि से सम्बन्धित अभिलेखों को ऑनलाईन किये जाने तथा परिषद में प्रस्तावित विभिन्न कार्यों के सम्पादन हेतु सेवा प्रदाता एजेंसियों को सूचिवत किये जाने का प्रस्ताव भी बैठक में पारित हुआ है।

जैविक उत्पाद परिषद को अब प्रदेश से बाहर भी कार्य करने के प्रस्ताव एवं सी०एस०आर० फण्ड प्राप्त करने के प्रस्ताव पर सहमति हुई है। बैठक का संचालन जैविक उत्पाद परिषद के प्रबन्ध निदेशक द्वारा किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों यथा कृषि, रेशम, सगंध पौधा केन्द्र, जड़ी-बूटी केन्द्र, पंतनगर विश्व विद्यालय तथा शासन से कृषि एवं उद्यान विभाग से नामित सदस्य उपस्थित थे। साथ ही तीन मनोनीत सदस्य गिरीश चन्द्र बलूनी, सुरेन्द्र कुमार पंत तथा गोपाल उप्रेती उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने जैविक परिषद द्वारा लगाए जैविक उत्पादों के स्टालों का अवलोकन भी किया।

मंत्री जोशी ने नया गांव स्थित गौशाला में की गोवर्धन पूजा
ग्राम्य विकास मंत्री ने दिए रिक्त पदों की नियुक्ति के निर्देश
मंत्री जोशी ने शोभायात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया