Home Uttarakhand Dehradun गुलफाम अली बने सपा के जिला प्रभारी

गुलफाम अली बने सपा के जिला प्रभारी

Gulfam Ali becomes SP's district in-charge
जिला प्रभारी बने गुलफाम अली।


देहरादून। Gulfam Ali becomes SP’s district in-charge अगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने उत्तराखण्ड में अपने संगठन को मजबूत करने के लिये पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कई जिम्मेदारी सोंपी है। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव गुलफाम अली को जिला देहरादून का प्रभारी नामित किया गया है।

समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन से गुलफाम अली को समाजवादी पार्टी जिला देहरादून का प्रभारी बनाया गया है। आशा है कि गुलफाम अली के नेतृत्व में शीघ्र की महानगर व जिला की कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा।

उन्होने कहा कि गुलफाम अली काफी लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए है, उनके अनुभव का लाभ उत्तराखण्ड में सपा को अवश्य मिलेगा। शम्भू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि आशा की जाती है कि गुलफाम अली समाजवादी पार्टी की नीतियों व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों के अनुसार चलकर संगठन को मजबूती प्रदान करेगे।

पार्टी आलाकमान की और से यह भी निर्देश दिया गया है कि 15 दिनो के अन्दर महानगर व जिला की कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश कार्यालय से अनुमोदन प्राप्त कर ले,कार्यकारिणी बनाते समय इस बात का ध्यान रखा जाये कि सभी विधानसभाओं के साथ-साथ सभी समाजों का प्रतिनिधित्व हो संगठन में हो।

शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में गुलफाम अली को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। गुलफाम अली ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हे दी है, उस पर खरा उतरा जाएगा, पार्टी की मजबूती के लिये काम किया जाएगा।

जरा इसे भी पढ़े


महा जनसंपर्क अभियान के लिए भाजपा ने घोषित किये कलस्टर प्रभारी
कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश प्रभारी को आड़े हाथों लिया
हाजी सलीम बने पौड़ी प्रभारी