Home national जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्यों की केंद्र सरकार की खिंचाई

जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्यों की केंद्र सरकार की खिंचाई

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने आज फिर केंद्र सरकार की खिंचाई की । सरकारी भवनों को दिव्यांगों की पहुंच के लायक बनाने के मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि आप अभी तक सरकारी भवनों को दिव्यांगों की पहुंच के लायक क्यों नहीं बना सके । इस पर केंद्र के वकील ने कहा कि पूर्ववर्ती युपीए सरकार फाईल दबाकर बैठ गई थी । इस पर कोर्ट ने कहा कि अब तो सरकार दूसरी है । इस सरकार के संबंधित मंत्री ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है । सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री का नाम पूछा तो उन्होंने जवाब दिया थावरचंद गहलोत । सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सेंट्रल कोआर्डिनेशन काउंसिल की बैठक तक नहीं हुई ।